पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मध्य प्रदेश में करीब 17 घंटे से सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह दिग्विजय ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायकों को दिल्ली लाने की बात कही थी। इसके बाद जब शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली के लिए निकले तो सियासी पारा और चढ़ गया। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। इसके बाद रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। अपडेट्स पटवारी ने भास्कर को बताया- हम होटल पहुंचते, तब तक कुछ विधायक किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किए जा चुके थे। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। रात करीब 2 बजे कुछ विधायक होटल से अपना सामान लेकर बाहर निकलते देखे गए। जयवर्धन ने बुधवार सुबह कहा- हमने कांग्रेस के सभी 6 विधायकों से बात की है। वे लौटने को तैयार हैं। भाजपा रामबाई को गुमराह करके लाई थी। बसपा के 2 विधायकों से भी हमारी मुलाकात हो गई है। वे हमारे साथ हैं। हालांकि, निर्दलीय और कांग्रेसी विधायकों के फोन बंद हैं। रामबाई को छोड़कर कोई भी सामने नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। भाजपा ने कहा है कि अभी 15 कांग्रेसी विधायक उनके संपर्क में हैं। प्रदेश सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों से चर्चा की। पूछा- कहीं उन्हें भी तो खरीदने की कोशिश नहीं हुई। कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं। हॉर्स ट्रेडिंग पर: पटवारी V/S शिवराज पटवारी ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिए 30-35 करोड़ रुपए का लालच दिया गया। हम जब होटल में गए तो नरोत्तम मिश्रा एक विधायक को तो जबरन उठाकर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड शिवराज सिंह हैं। इस पर शिवराज ने कहा- मामला उनके घर का है और आरोप हम पर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब वहां इतने गुट हैं कि आपस में ही मारामार मची हुई है। मंगलवार सुबह से अब तक का सियासी घटनाक्रम दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह विधायक रामबाई (बसपा से निलंबित) को अपने साथ चार्टर्ड प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद शाम को भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दिल्ली पहुंचे। नरोत्तम यहां पहले से ही थे। गुड़गांव के एक होटल में करीब 9 विधायकों को भाजपा ने रुकवाया था। भनक लगते ही मंत्री पटवारी और जयवर्धन दिल्ली रवाना हुए। जब तक दोनों होटल पहुंचे, सभी विधायक कहीं और भेज दिए गए। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। दिग्विजय भी रात को होटल गए, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी देर रात तक दिल्ली में मौजूद विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे। हॉर्स ट्रेडिंग पर ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे सामने कोई तथ्य आए। इन विधायकों के होटल में होने की पुष्टि रामबाई (बसपा), पथरिया बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय), बुरहानपुर संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब ‘टाइगर स्पीक’ का विमोचन किया। इस मौके पर हरिओम तिवारी ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। बाघों के जीवन और उनके पर्यावरण को समर्पित कार्…
17 घंटे से चल रहा सियासी ड्रामा: कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने 9 विधायकों को गुड़गांव के होटल में बंधक बनाया; 6 के लौटने का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मध्य प्रदेश में करीब 17 घंटे से सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह दिग्विजय ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायकों को दिल्ली लाने की बात कही थी। इसके बाद जब शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली के लिए निकले तो …
प्रदेश में प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के विरुद्ध किसानाें ने बागोड़ा में प्रदेश स्तरीय महापड़ाव डाला
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रदेश से निकलने वाली भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे के विरोध में शुक्रवार को बागोड़ा के दादाल सरहद में महापड़ाव डालकर किसानों ने सर्वे को दोबारा करवाते हुए इसको नेशनल हाईवे के ऊपर से निकालने समेत कई मांगें रखी। महापड़ाव के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे किसान प्रतिन…
लेन-देन के विवाद में देर रात दो पक्षों में फायरिंग, वाहनों को फूंका
शहर के कुड़ी भगतासनी की जनता कॉलोनी में शुक्रवार देर रात दो परिवारों के बीच लेन-देन को लेकर फायरिंग हो गई। 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में बदमाशों ने भागते हुए वाहनों को फूंक दिया और कुछ को क्षतिग्रस्त कर दिया। आज दोपहर तक पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए हाथ …
अगले 21 दिन हरिद्वार, भाेपाल, जयपुर व अजमेर रूट पर जाना हो तो देख लें- आपकी ट्रेन डायवर्ट या आंशिक रद्द तो नहीं है
रेलवे के चार रूट पर दोहरीकरण के लिए इंटरलॉकिंग व रेल पटरियों की मरम्मत के चलते 29 फरवरी तक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, कुछ को अांशिक रद्द किया है तो कइयों का मार्ग भी बदला है। इससे जोधपुर की कई ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। अगले 21 दिनों में जो यात्री…
Image
निर्माण के दौरान हुई थी सैकड़ों मजदूरों की मौत; कई गर्मी से मारे गए तो कितनों को सांपों ने डसा; कुछ गलती से पहुंचे पाकिस्तान
इंदिरा गांधी नहर की बदौलत जैसलमेर की मरुधरा तक भी पानी पहुंच रहा है। यहां पहुंच वाकई में इस नहर की महत्ता का अहसास होता है। मगर इंसान के बनाए अजूबों में शुमार इस 650 किलोमीटर लंबी नहर को गढ़ने वालों को आज कोई याद नहीं करता। उन मजदूरों-इंजीनियरों को तो लोग भुला ही चुके हैं जिन्होंने इसके निर्माण के द…
Image